बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदारविरोध-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन



संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों के द्वारा देश मे बढ़ती महंगाई व् बेरोजगारी के ख़िलाफ़ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने की।
जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा बंजरिया से नारेबाजी व् प्रदर्शन करते हुए बैंक चौराहा, गोला बाज़ार, मुखलिसपुर चौराहा होते हुए आज़ाद चौक पर एस०डी०एम० सदर को राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं भाजपा की सरकार ने पिछले दिनों खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, अस्पताल के कपड़ें जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ाने का कार्य किया हैं, पहले से ही कमर तोड़ महंगाई की मार झेल रहीं आम जनता को मोदी जी के इस दमन कारी फैसले ने हिला कर रख दिया । वहीं जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल,पेट्रोल,गैस के बढ़े हुए मूल्य से पहले से परेशान जनता को सरसों का तेल 250/–रुपये लीटर तक खाने को मजबूर किया गया और अब बच्चों के दूध पर भी जीएसटी लगा दिया गया। सरकार पूंजीपतियों के लिये कार्य कर रही है। महंगाई कम करने के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं, किसानों के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं, लेकिन अपने चंद पूंजीपतियों मित्रों के लिए मोदी सरकार ने ₹11 लाख करोड़ चंदा माफ कर दिया l आपको बता दे कि अडानी ने ₹2.5 लाख करोड़, विजय माल्या ने ₹10 हजार करोड़ , ललित मोदी ने ₹2.5 हजार करोड़ , नीरव मोदी ने ₹20 हजार करोड़ , नितिन सरदेसाई ₹06 हजार करोड़ लेकर हिंदुस्तान छोड़कर भाग गए।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी बढ़ती महंगाई पर चुप नहीं बैठेंगी, इस कुव्यवस्था पर आवाज बुलंद करेंगी और गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज करेगी, अगर बढ़ती महंगाई को रोकने हेतु कोई ठोस सार्थक कदम सरकार द्वारा अविलंब नहीं उठाया गया तो वृहद स्तर पर आगे भी आंदोलन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव, बिंदु देवी, आलोक श्रीवास्तव, जनार्दन यादव फौजी, पीर अली, सगीर अहमद, राजेन्द्र प्रसाद पाल, अरविंद यादव, रमेश चंद्र यादव, सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, अम्बिका राय, संतोष तिवारी, राम निवास मौर्य, पिंटू गौंड, रमेश निषाद, जयराम यादव इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।