
संत कबीर नगर 21 जुलाई 2022 अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहें संचारी रोग नियंत्रण अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम में अब तक की विभिन्न गतिविधियों व कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियत्रण अभियान/दस्तक अभियान-2022 जो विगत 01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है, के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो का फीडबैक भी जनसामान्य से लिया जाता रहें।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान के सफल बनाने की दिशा में कार्य करे।
इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी अतुल मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वी0वी0 पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय कुमार, जिला समन्वयक स्वास्थ्य विभाग संतोषी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, ई0ओ0 नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, यूनिसेफ रितेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- के के मिश्रा