संतकबीरनगर
विगत कई वर्षों से चले आ रहे पति पत्नी के बीच मनमुटाव को महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना धनघटा के मध्यस्थता से हुआ समाप्त, खुशी – खुशी एक साथ रहने को हुए राजी

‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के क्रम में आज दिनांक 28.06.2022 को प्रभारी चौकी रिपोर्टिंग थाना धनघटा उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला के नेतृत्व में 01 मामले में लम्बे समय से चल रह रहे विवाद को सफलता पूर्वक निस्तारित करते हुए सुलह समझौता कराकर विवाद का निस्तारण कराया गया ।
आज दिनांक 28.06.2022 को महिला रिपोर्टिंग चौकी धनघटा पर लंबे समय से पति पत्नी और ससुराली जन में चले आ रहे विवाद श्रीमती रूबी पुत्री रामतीरथ निवासी कुरमौल धनघटा व द्वितीय पक्ष सुग्रीव पुत्र बिरोधे निवासी परसाहर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था । रूबी द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी द्वारा दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर दोनों पक्षों के मध्य व्याप्त मनमुटाव को दूर कराते हुए सुलह समझौता कराया गया । आवेदिका व उसके पति तथा अन्य ससुरालीजन के मध्य समझौता हो जाने के बाद सभी लोग खुशी खुशी एक साथ पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने घर को रवाना हुए । इस तरह प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी थान धनघटा उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला व उनकी टीम द्वारा दोनों परिवारों को बिखरने से बचाया गया, जिसकी क्षेत्र के सम्मानित आमजनमानस द्वारा भूरि – भूरि प्रसंशा की जा रही है ।