सहारनपुर
थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 03 माह से गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, जनपद मऊ से मृतक के शव के अवशेष, जले हुए कपड़े आदि सामान बरामद

दिनांक 05-04-2022 को वादीया श्रीमति शहजादी पुत्री जहीर अहमद निवासी हबीबगढ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर द्वारा अपने भाई रहमान पुत्र जहीर निवासी हबीबगढ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर उम्र करीब 21 वर्ष जो जगह-जगह साईकिल सर्कस करता है के पिछले 03 माह से गायब होने के सम्बन्ध मे प्रार्थना दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर दिनांक 05-04-2022 को समय 10.30 बजे गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। इसके उपरान्त वादिया शहजादी उपरोक्त ने नामित अभियुक्त इमरान पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम जाजवा थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्वारा वादीया के भाई रहमान को जान से मारने की नियत से अपहरण कर कहीं छुपा कर रखने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके बाबत उपरोक्त दर्ज गुमशुदगी को दिनांक 05-04-2022 को ही मु0अ0स0 137/22 धारा 364 भादवि मे तरमीम किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 श्री सन्दीप बालियान के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश/निर्देश के अनक्रुम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर के निर्देशन एंव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुतुबशेर श्री पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में मु0अ0स0 137/22 धारा 364 भादवि से सम्बन्धित अपहर्त व मुल्जिमान की तलाश मे जुटी थाना कुतबुशेर सहारनपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 09-04-22 को पट्टी बार्डर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ से नामित अभियुक्त इमरान पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम जाजवा थाना नकुड जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ अभियुक्त इमरान द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करके बताया गया कि मेरे द्वारा अपने दो अन्य साथियो 1. इमरान पुत्र जमीर निवासी भातकोल थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ 2. एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर प्रेम प्रसंग के चलते ईर्ष्यावश माह मार्च के अन्तिम सप्ताह मे अपहर्त रहमान पुत्र जहीर को गान्जा का नशा कराकर चाकू से पेट व गले पर वार कर हत्या कर देना व शव को पेट्रोल से आग लगा दी थी। अपहर्त रहमान के अभियुक्त इमरान पुत्र जमीर निवासी भातकोल थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ की बहन से प्रेम प्रंसग के चलते हुए तीनो अभियुक्तो द्वारा रहमान उपरोकत की हत्या कर देना बताया। अभियुक्त इमरान की निशांदेही पर तमसा नदी के निकट जंगल बहद ग्राम रानीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ से अपहर्त के जले शव के अवशेष/हडडियाँ, अपहर्त रहमान के कपडे व बेल्ट व 02 ग्राम गांजा आदि बरामद किये गये। मु0अ0स0 137/22 थाना कुतुबशेर में धारा 302/201 भादवि की वृद्धि करते हुए अभियुक्त इमरान पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम जाजवा थाना नकुड जनपद सहारनपुर को माननीय न्यायालय जनपद मऊ से ट्रांजिट रिमाण्ड पर सहारनपुर माननीय न्यायालय सहारनपुर लाया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
- इमरान पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम जाजवा थाना नकुड जनपद सहारनपुर
नाम पता फरार अभियुक्तः- - इमरान पुत्र जमीर निवासी भातकोल थाना मु0बाद गोहना जनपद मऊ
- एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात
बरामदगी का विवरणः- - मृतक रहमान के जले शव के अवशेष/हडडियाँ, राख, अधजले कपड़े पैन्ट, चमडे की बेल्ट, बूंदीदार खून आलूदा अंगोछा, अधजली टीशर्ट, 02 ग्राम गान्जा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- - प्रभारी निरीक्षक श्री पीयूष दीक्षित थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- व0उ0नि0 सन्दीप बालियान थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- है0का0 478 यूसूफ अली थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
- का0 888 नवजीत थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर