संतकबीरनगर
अवैध नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 35 ग्राम अवैध नशीले पाउडर व 03 अदद खाली पत्ता अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ एक अभियुक्त नाम पता लालचन्द पुत्र बुधई निवासी मलौली थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 248/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1487 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 3091 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुँचकर घायल को एम्बुलेन्श से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावा भेजा गया तथा थाना दुधारा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल व्यक्ति की जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर मिश्र, होमगार्ड भागीरथी सिंह, हो0चा0 शिवकुमार गौड़ ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 82 वाहनो से 71000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 22-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 82 वाहनो से 71000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 22-09-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 61 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।