कुशीनगर

कुशीनगर : जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी संगठन के प्रदेश प्रभारी डॉ रत्नेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नित्यानंद पटेल, कुशीनगर जिला अध्यक्ष डॉ रत्नेश सिंह कुशीनगर महामंत्री डॉक्टर संजय सरकार संगठन मंत्री डॉक्टर राम नारायण यादव तथा कुशीनगर जिले के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर डॉक्टर कमला प्रसाद चौधरी सहित तमाम ग्रामीण डॉक्टरों ने भाग लिया तथा रिक्त पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी की गई जिसमें डॉक्टर संजय सरकार महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष समकक्ष डॉक्टर पीके विश्वास को नियुक्त किया गया संगठन की मुख्य मांगे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को झोलाछाप के नाम से ना जाना कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा दिया जाए।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवको का समय समय से प्रशिक्षण एवं प्राथमिक उपचार हेतु प्रमाण पत्र की मांग शामिल है।
डॉक्टर एम त्रिपाठी ने कहा अगर प्रदेश में ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार प्रशिक्षण देकर उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु मान्यता दे दे तो पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं शुदृढ एंव बेहतर होंगी तथा हर व्यक्ति को हर समय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी साथ ही साथ श्री त्रिपाठी ने कहा अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो पूरे प्रदेश में विशाल आंदोलन होगा प्रदेश प्रभारी श्री रत्नेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर तथा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र प्रसाद मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों का हौसला अफजाई किया एवं सम्मानित किया।