
संत कबीर नगर 16 मार्च 2022 रंगो के त्योहार होली के अवसर पर सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त गणमान्य तथा पत्रकार बंधुओं को ढेरों शुभ कामनाओं के साथ बधाई दी है,
इस अवसर पर स्थानीय डाक बंगला में जनसंवाद सुनवाई के दौरान क्षेत्रीय जनमानस से मिलते हुए लोगों को होली के पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा जो मुझे सम्मान मिला है उसको शिरोधार्य करते हुए हर समय जनता के विकास व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अनवरत जनता के ही बीच में रहूंगा मेरे तरफ से हर कोशिश यही होगी कि इस जनतांत्रिक देश में सम्मानित जनता के विकास मे कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा मेरा हर समय यह प्रयास रहेगा कि खलीलाबाद का विकास अनवरत होता रहे, मेरी तरफ से एक बार पुनः होली का त्यौहार के अवसर पर आप सभी लोगों को ढेरों शुभकामनाएं हो आप सभी लोग एक दूसरे के सम्मान का ख्याल करते हुए आपसी भाईचारा के साथ यह त्यौहार मनाए । रिपोर्ट :- के के मिश्रा