
सहारनपुर
थाना सदर बाजार, सहारनपुर पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सामान (01 जोडी लोहे के दरवाजे, बिजली के तार व लोहे के सरिये) बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिह थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा दिनांक 11/12.03.22 की रात्रि को थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पन्त विहार कालोनी मे निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरो द्वारा लोहे के दरवाजे, सरिये व बिजली के तार आदि अन्य सामान चोरी कर ले जाने के संम्बन्ध मे वादिया श्रीमति मिनाक्षी छाबडा पत्नी मनीष छाबडा के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं 133/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 12.03.22 को समय करीब 12.40 बजे पुरानी बन्द शुदा छोटी रेलवे लाईन जंगल ग्राम मनोहरपुर से मु0अ0सं 133/22 धारा 380 भादवि से संबंधित अभियुक्तगणो 1-सुमित पुत्र जातिराम निवासी नन्दवाटिका कालोनी गलीरा चौक थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, 2-रवीश पुत्र रामकुमार, 3-इन्द्रपाल पुत्र भंवर सिह निवासीगण गलीरा चौक थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, 4-हिमांशु पुत्र नरेन्द्र निवासी गलीरा चौक थाना सदर बाजार सहारनपुर स्टेट बैंक कालोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, 5-आदित्य पुत्र ओमपाल न्यू0 लक्ष्मीपुरम थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान 01 जोडी लोहे के दरवाजे, बिजली के तार, प्लास तथा लोहे के सरिये आदि सामान बरामद किया गया । अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
- सुमित पुत्र जातिराम निवासी नन्दवाटिका कालोनी गलीरा चौक थाना सदर बाजार, सहारनपुर
- रवीश पुत्र रामकुमार निवासी गलीरा चौक थाना सदर बाजार, सहारनपुर
- इन्द्रपाल पुत्र भंवर सिह निवासी गलीरा चौक थाना सदर बाजार, सहारनपुर
- हिमांशु पुत्र नरेन्द्र निवासी गलीरा चौक थाना सदर बाजार सहारनपुर स्टेट बैंक कालोनी थाना सदर बाजार, सहारनपुर
- आदित्य पुत्र ओमपाल न्यू0 लक्ष्मीपुरम थाना सदर बाजार, सहारनपुर
अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र भंवर सिह का आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
1-मु0अ0स0 377/14 धारा 323/324/504/506 भादवि थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
2-मु0अ0स0 736/14 धारा 135 भारतीय विधुत अधिनियम
3-मु0अ0स0 599/19 धारा 420/414 भादवि थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
4-मु0अ0स0 206/20 धारा 188 भादवि थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
5-मु0अ0स0 210/20 धारा 452/323/506/427/336/352/120बी भादवि थाना सदर बाजार, स0पुर।
6-मु0अ0स0 346/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सदर बाजार सहारनपुर।
7-मु0अ0स0 604/20 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना सदर बाजार सहारनपुर।
8-मु0अ0स0 170/21 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम थाना सदर बाजार सहारनपुर।
9-417/21 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम थाना सदर बाजार सहारनपुर।
10- मु0अ0स0133/22 धारा 380/411 भादवि थाना सदर बाजार सहारनपुर।
अभियुक्त आदित्य पुत्र ओमपाल का आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
1-मु0अ0स0133/22 धारा 380/411 भादवि थाना सदर बाजार सहारनपुर।
अभियुक्त रवीश पुत्र रामकुमार का आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
1-मु0अ0स0133/22 धारा 380/411 भादवि थाना सदर बाजार सहारनपुर।
अभियुक्त हिमांशु पुत्र नरेन्द्र का आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
1-मु0अ0स0133/22 धारा 380/411 भादवि थाना सदर बाजार सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1- 01 जोडी लोहे के दरवाजे, बिजली वायरिग के तार, प्लास, लोहे के सरिये (वजन करीब 25 किलो)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः- - प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
- उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र गौतम, थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
- है0का0 140 विनोद थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
- का0 727 जितेन्द्र थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
5.का0 211 विनोद थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
6.का0 804 शहजाद थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
7.का0 1434 कासिम थाना सदर बाजार, सहारनपुर।