
कानपुर, पक्का प्रेस कोपरगंज में नगर निगम के टैक्स को बकाए को लेकर 60 से अधिक व्यापारियों के गोदामो के मेन गेट को सील करने पर व्यापारी महापौर से मिले ,व्यापारियों ने ज्ञापन देकर स्वयं बकाया जमा करने को कहा ,महापौर ने मकान मालिक अद्वैतय पति सिंघानिया से फोन पर बात की ,सिंघानिया ने 48 घण्टे में बकाया जमा करने का समय मांगा,महापौर ने कहा कि कोरोनकाल से पीड़ित व्यापारियों को परेशान नही किया जाएगा!भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में पक्का प्रेस कोपरगंज में नगर निगम के 26094590 रु टैक्स को बकाए को लेकर 60 से अधिक व्यापारियों के प्रातः 10 बजे गोदामो के मेन गेट को सील करने पर सीमेंट डीलर्स एसो के अध्यक्ष निखिलेश दुबे,पूर्व महामंत्री नवीन डरोलिया,अरविंद गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अनुपम गुप्ता विवेक तिवारी, पवन भारतीय, रोहित अग्रवाल, राज कुमार सुरेका, संजय सिंह भदौरिया आदि सभी किरायेदार व्यापारी महापौर प्रमिला पांडे से उनके कार्यालय में मिले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने महापौर से कहा कि सभी गोदाम किरायेदार वर्तमान समय के हिसाब से व्यापारी किराया दे रहे थे और दो वर्ष से व्यापारी कोरोनकाल से प्रभावित है ऐसे में इस तरह की कार्यवाही उचित नही है ।