
कानपुर, महाशिवरात्रि पावन पर्व के माह पर महा शिवरात्रि पर्व मनाया गया सैकड़ों श्रद्धालु ने इस पर्व पर पूजा अर्चना की। जहां हर शिवालय मे भक्तों की भीड़ रही ठीक उसी प्रकार नौबस्ता पुरानी बस्ती में स्थित मोहनेस्वर शंकर मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों ने महादेव शिव के दर्शन प्राप्त किये| इस दौरान मोहनेस्वर शंकर मंदिर समिति के द्वारा मंदिर में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बाबा का भव्य शृंगार और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दर्शन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया| श्री मोहनेस्वर शंकर मंदिर समिति के प्रबंधक/अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी, मुख्य व्यवस्थापक सिद्धार्थ काशीवार, कालिका प्रसाद तिवारी, चंदन सिंह, शोभित चौहान, मृदुल, अंकुश तिवारी, सत्यम दुबे, राजू सिंह, शिव प्रसाद तिवारी, गोपीनाथ मिश्रा, अजय प्रकाश तिवारी, गिरीश दुबे, चंद्रिका प्रसाद तिवारी, पारस, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे|