छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक।
मतदाताओं को जागरूक करने को शहर, कस्बा में निकली रैली।
माध्यमिक विद्यालयों कार्यक्रम करके विद्यार्थियों दी गई जानकारी।
रमांशकर गुप्ता
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।


मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चल रहा है। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। प्रधानाचार्य निशा यादव ने बेटियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है। इतने बड़े देश में सभी धर्माे के लोग अनेकता होने के वाबजूद एकता के साथ रहते हैं। हम सभी अधिकारों की मांग तो करते है, परंतु जब उन अधिकारों के तहत कर्तर्यो के निर्वाहन की बात आती है तो हम, वह जज्बा नहीं दिखाते हैं। संविधान में निर्धारित आयु सीमा पूरी करने पर मतदान करने का अधिकार है। सभी देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है, इस अधिकार का प्रयोग हम सभी को अपना पहला कर्तव्य मानते हुए पूरा करना चाहिए। मतदाता बनने के बाद चुनाव में मतदान करके जिम्मेदारी निभाना चाहिए। आप अपने घर, पास-पड़ोस, सगे-संबंधियों को जागरूक करके कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन व विद्यालयों के बच्चे मतदान की अपील कर रहे हैं। इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। अब मतदाताओं की बारी है कि वह अपनी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं। चुनाव का दिन बार-बार नहीं आता।लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी लोग अपने घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। एक मत से भी प्रत्याशी की हार-जीत होती है। ऐसे में सभी को अपना बहुमूल्य मतदान जरूर करना चाहिए।हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सारा काम छोड़कर तीन मार्च मतदान करें।