रोड शो के माध्यम से पूर्व विधायक जय चौबे द्वारा अपने जनमत का कराया गया एहसास,

संत कबीर नगर 24 फरवरी 2022 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में भारी जन सैलाब के बीच निकला रोड शो का जुलूस जो खलीलाबाद मिल चौराहे से लेकर बरदहिया होते हुए मगहर मंझरियाआदिस्थानों से होते हुए बयारा और मंझरिया में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों व कार्यों के बारे में लोगों से बताते हुए स्वयं प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे द्वारा अपना समर्थन बढ़ाकर विरोधी टीमों में एहसास करा दिया कि आने वाला कल हम समाजवादियों का होगा और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अखिलेश यादव के सानिध्य में सपा सरकार बनने जा रही है,
बताते चलें कि जहां एक तरफ बसपा प्रत्याशी आफताब आलम द्वारा दिन पर दिन माननीय विधायक जी के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप ओं की झड़ी लगाते चल रहे हैं वही इनके द्वारा जोश शालीनता का व्यवहार प्रस्तुत किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है जिससे आम जनमानस विधायक जी के कार्यों और जनता के लगाव को महसूस करते हुए उनके पक्ष में अपने रुख को बदल कर विरोधियों को एहसास करा देगी कि विधायक अगर कोई है तो वह दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे हैं,। के के मिश्रा