
कानपुर , मोहम्मदी यूथ ग्रुप की क़यादत में उठने वाला मरकज़ी जुलूस ए गरीब 27 फरवरी, 2022 दिन इतवार दोपहर 1.30 बजे खानकाहे हुसैनी कर्नलगंज ऊँची सड़क से अपने परम्परागत रास्तों से होते हुए जीआईसी मैदान में दुआ के बाद समाप्त होगा। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने बताया मरकज़ी जुलूस ए गरीब शहर से प्रेम भाईचारा का संदेश सूबे से मुल्क में देता रहा है जुलूस खानकाहे हुसैनी कर्नेलगंज ऊँची सड़क से लकड़मण्डी, यतीमखाना, दादामियाँ चौराहा, दलेलपुरवा चौराहा, इफ्तिखाराबाद, बाँसमण्डी चौराहा, तिकुनिया पुरवा चौराहा, हलीम कालेज चौराहा, मोहम्मद अली पार्क, गुलाब घोसी मस्जिद, रुपम चौराहा, मोहम्मदी मस्जिद, तिकुनियां पार्क नीली पोश रोड, कारी साहब का पार्क होते हुए लाल इमली के सामने जीआईसी मैदान में दुआ के बाद समाप्त होगा।