संतकबीरनगर
प्राथमिक विद्यालयों पर बैट्री व सोलर पैनल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

दिनांक 18.09.19 को सुबह 07 बजे मल्हेपुर पुलिया के पास बैट्री व सोलर पैनल चोरी करने वाले शातिर चोरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह एक मोटर सायकिल से बैट्री व सोलर पैनल बेचने के लिए ले जा रहे थे तथा उनके निशानदेही पर अन्य छिपाकर रखे गये बैट्री व सोलर पैनलों को बरामद किया गया । बताते चले कि उक्त चोर अनिल राजभर पुत्र ओमप्रकाश राजभर व विक्रम उर्फ बिकाऊ पुत्र रामप्रसाद ग्राम मदरहिया, रामपुर दक्षिणी के रहने वाले हैं ये दोनों बड़े ही शातिर तरीके से रात के वक्त जाकर विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों से बैट्री व सोलर पैनल चुरा ले जाते थे । इसके सम्बन्ध में थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 452/19 व 453/19 धारा 379 IPC पंजीकृत कराया गया था जिसकी जाँच में जुटी धनघटा पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुकदमें 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए वांछितों को 05 अदद बैट्री, 06 अदद सोलर पैनल व 02 अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया ।
बरामदगी सामान चोरी
कुल 05 अदद बैट्री, 06 अदद सोलर पैनल व 02 अदद चाकू
माँ काली स्थान अशरफपुर से- 01 अदद बैट्री व 01 अदद सोलर पैनल
मल्हेपुर से- 02 अदद बड़ी बैट्री
प्राथमिक पाठशाला अशरफपुर से- 02 अदद सोलर पैनल
प्राथमिक पाठशाला जगदीशपुर से- 01 अदद छोटी बैट्री व 02 अदद सोलर पैनल
सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर अशरफपुर से- 01 अदद बैट्री व 01 अदद सोलर पैनल
अभियुक्तों के कब्जे से- 02 अदद चाकू*
गिरफ्तार अभियुक्त
- अनिल राजभर पुत्र ओमप्रकाश राजभर सा0 मदरहिया, रामपुर दक्षिणी थाना धनघटा, जनपद स0क0नगर
- विक्रम उर्फ बिकाऊ पुत्र रामप्रसाद सा0 मदरहिया, रामपुर दक्षिणी थाना धनघटा, जनपद स0क0नगर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी जगदीशपुर मय हमराह हे0का0 बबुना यादव, हे0का0 राधेश्याम वर्मा, हे0का0 अशोक राय, का0 रविन्द्र यादव थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
उ0नि0 राजाराम यादव चौकी प्रभारी बिड़हर घाट मय हमराह हे0का0 नरसिंह यादव थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर