विकास कार्यों एवं आगामी रणनीति पर हुआ मंथन।
जयपुर, उत्तर प्रदेश।
अल कुरैश फाउंडेशन के एमडी रोड स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें गत दिनों क्षेत्र में विकास कार्यों एवं साफ-सफाई सहित अन्य किए गए कार्यों पर मंथन हुआ। वहीं फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति की रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ। फाउंडेशन के चेयरमैन वसीम कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 4 मार्च को फाउंडेशन की तरफ से राज्य सरकार द्वारा हाल ही मनोनीत एवं निर्वाचित आयोग, बोर्ड, अकादमी आदि में बने चेयरमैन व अन्य पदाधिकारियों का एमजी रोड पर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। वहीं फाउंडेशन ने यह भी तय किया कि क्षेत्रीय वाशिंदों एवं आमजन को सरकारी व प्रशासनिक स्तर पर हो रही परेशानियों से निजात दिलवाई जाए तथा समस्याओं के समाधान के लिए फाउंडेशन के कार्यकर्ता अग्रणी पंक्ति में रहकर अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। बैठक में संरक्षक नवाब कुरैशी, वाइस चेयरमैन अब्दुल हमीद कुरैशी भैया, सचिव सलीम कुरैशी, संयुक्त सचिव मोबिन कुरैशी, उपाध्यक्ष यामीन बबलू कुरैशी, कोषाध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी, रियाजउद्दीन कुरैशी, शहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।