
संत कबीर नगर22 फरवरी.2022 को माननीय प्रेक्षक 314 विधानसभा घनघटा श्री वी0 सम्पत, द्वारा जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के द्वारा संयुक्त रुप से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद में आगामी 03 मार्च को होने वाले मतदान के संबंध मे जनपद के सम्मानित प्रिंट / इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधुओं के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई । जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में तीनों विधानसभाओं मेहदावल, खलीलाबाद, धनघटा की सीटों के लिए मतदान 03 मार्च को होगा जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार चुनाव संपन्न कराया जायेगा । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि मतदान के दौरान चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी सीपीएमएफ फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा । महोदय द्वारा पुरुष / महिला / युवा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने हेतु अपील की गई व पत्रकार बंधुओं से भी चुनाव के दृष्टिगत सहयोग की अपील की गई । रिपोर्ट :- के के मिश्रा