
कानपुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क करेगी।इसके लिए 7 फरवरी को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. दीक्षित कानपुर पधार रहे हैं वह आर्य नगर और कल्यानपुर विधानसभा सीटों पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर के अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।
इस संबन्ध में आज विष्णुपुरी में एक बैठक मंडल कार्यालय में आयोजित की गई| बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत व जनसंपर्क की तैयारियों की जिम्मेदारी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बैठक में कहा कि पार्टी के प्रत्याशी अपने साथ दुसरी पार्टीयों के अपराधियों व भ्रष्टाचारियों के पोस्टर लेकर चुनाव प्रचार में निकलेंगे और आम जनता को यह बताने की कोशिश करेंगे कि अपराधियों व भ्रष्टाचारियों के सहारे सरकार बनाने वालों अपने मतदान की ताकत से उखाड़ फेंकने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी को वोट करें।जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा की पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर जाकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी के लिये वोट मांगे। जनता को ये अहसास कराने का संदेश दें की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ही उनकी हितैषी है और जनता की समस्या का समाधान करवा सकती है।आज की बैठक में कल्याणपुर विधानसभा के प्रत्याशी अशोक कुमार, आर्य नगर विधानसभा की प्रत्याशी गुड्डी दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अवतंश कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ला, मोनू, रवी कुमार, राजकुमार, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल थे।