सहारनपुर
थाना गंगोह, सहारनपुर पुलिस ने 04 गौकशो को किया गिरफ्तार , कब्जे से 1.5 कुन्तल मांस, नकदी, पशु काटने के उपकरण व एक छोटा हाथी बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो एवं अवैध नशे मे लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रविन्दर पाल सिहं निरीक्षक कोतवाली गंगोह जिला सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा गोकशी करते हुये अभियुक्तगण 1.अलीशान पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम बाईपास रोड चौसाना थाना झिझाना जिला शामली 2. रिजवान पुत्र नान्हू निवासी बिलाल मस्जिद चौसाना थाना झिझाना जिला शामली 3. वसीम उर्फ बबलू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गढीहसनपुर थाना झिझाना शामली 4. वहाब पुत्र इस्लाम निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर को 1.5 कुन्तल मांस, 30 हजार रूपये, पशु काटने के उपकरण व एक छोटा हाथी रजि0न0 HR 58 A 6043 के साथ रहमान पुत्र इस्लाम नि0 मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह सहारनपुर के मकान से आज दिनांक 01/02/22 को समय 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना गंगोह पर मु0अ0स0 52/2022 धारा 429/420/467/468/471 भादवि व 3/11ठ पशु क्रुरता अधि0 पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1.अलीशान पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम बाईपास रोड चौसाना थाना झिझाना जिला शामली।
- रिजवान पुत्र नान्हू निवासी बिलाल मस्जिद चौसाना थाना झिझाना जिला शामली।
- वसीम उर्फ बबलू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गढीहसनपुर थाना झिझाना शामली।
- वहाब पुत्र इस्लाम निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1.5 कुन्तल मांस, 30 हजार रूपये, पशु काटने के उपकरण व एक छोटा हाथी रजि0न0 HR 58 A 6043
गिरफ्तार करने वाली टीमः- - उ0नि0 विपिन मलिक, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
- है0का0 494 योगेश, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
- का0 1870 पुनीत यादव, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
- का0 1059 अनुज राणा, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
- का0 1997 विनीत कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।