जिला महामंत्री हफ़ीज़ अहमद खान को किया सम्मानित

कानपुर- भारत के 73 में गणतंत्र दिवस पर पत्रकारों के साथ प्रमुख समाजसेवियों ने तिरंगा फहरा कर संविधान की रक्षा का प्रण लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसमंडी स्थित हाजी मोहम्मद हमराज चौराहे पर एच बी मीडिया फाउंडेशन व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त कार्यक्रम में झंडारोहण शहर काजी मोहम्मद साकिब अदीब के कर कमलों से व भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए0पी0जे अब्दुल कलाम के शिलालेख का अनावरण मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी नजम हमराज के द्वारा किया गया।झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गाकर शहर काजी ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।वही मुख्य अतिथि नजम हमराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है,पत्रकारों के कारण ही आज संविधान बचा है।इस अवसर पर नज़म हमराज़ ने इंडियन जर्नलिस्ट एसो0 के जिला महामंत्री हफ़ीज़ अहमद खान को सम्मनित किया।उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी व एच बी मीडिया फाउंडेशन के चेयरमैन इरशाद सिद्दीकी की तारीफ करते हुए कहा।इन लोगों की लगन के कारण आज इस चौराहे का सुंदरीकरण हुआ। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री हफीज अहमद खान को सम्मानित किया गया!उन्होंने एच बी मीडिया फाउंडेशन व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों/सदस्यों को चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एजाज सिद्दीकी अश्विनी दीक्षित,अजय पत्रकार,नाज़िम अली खान,हफ़ीज़ अहमद खान,मुहम्मद अरबी,अमन खान,दुष्यंत सिंह,मदन मोहन मालवीय,शाहिद जमाल नियाज़ी,नासिर आज़ाद,महबूब आलम खान,राजेश सिंह,रोशन क़ुरैशी,इरफान सिद्दीक़ी,एस के मणि आदि पत्रकारो के साथ समस्त क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।