संतकबीरनगर
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अद्धसैनिक बलों के साथ किया गया पैदल गस्त


आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022 को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीष सिंह भदौरिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बलों व पुलिस बल के साथ मेंहदावल थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंहदावल कस्बा व बनकसिया में एरिया डामीनेशन हेतु फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा एवं शांति पूर्ण महौल मे चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया तथा फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया ।