थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो व्यक्तियो के विरुद्ध मुकदमा कायम
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता(धारा 144 सीआरपीसी) लागू है तथा चुनाव आयोग के आदेशो निर्देशो के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाये के अनुपालन मे आज दिनांक 21.01.22 को उ0नि0 श्री भोले शंकर गौतम द्वारा मय हमराही कर्म0गण के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 1-विपिन पुत्र विक्रम निवासी ग्राम बादलपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर 2-मुकेश पुत्र किशनलाल निवासी लढ़ौरा जुरनारदार थाना बेहट जिला सहारनपुर जो अपनी गाड़ी स्कार्पियो कार नम्बर यूके 08 पी 9059 से घूम घूम कर विधानसभा 04 सहारनपुर देहात से बसपा पार्टी के प्रत्याशी अजब सिंह के प्रचार प्रसार के लिए स्टीकर पोस्टर ग्राम माजरी में सार्वजनिक स्थान , खम्बे व अलग अलग स्थानो पर लगाकर दिनांक 08.01.22 से प्रदेश मे लागु आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन कर आगामी निर्वाचन पर असमयक प्रभाव डालने एंव जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये धारा 144 द0प्र0सं0 का उल्लंघन करने का कार्य किया जा रहा है के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त—-
1-विपिन पुत्र विक्रम निवासी ग्राम बादलपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर।
2-मुकेश पुत्र किशनलाल निवासी लढ़ौरा जुरनारदार थाना बेहट जिला सहारनपुर।
आपराधिक इतिहास—-
01.मु0अ0सं0 27/22 धारा 127क लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 व 188,171च भादवि
अभियोग पंजीकृत कराने वाली टीम—-
01.उ0नि0 भोले शंकर गौतम
02.का0 348 सोनू अहमद