सहारनपुर
थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पार्टी प्रत्याशी व प्रिंटर्स पर मुकदमा कायम
उत्तर प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता(धारा 144 सीआरपीसी) लागू है तथा चुनाव आयोग के आदेशो निर्देशो के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाये के अनुपालन मे दिनांक 20.01.22 को व0उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा मय हमराही कर्म0गण के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 1- बसपा पार्टी प्रत्याशी श्री अजब सिंह 2- राहुल प्रिन्टर्स उर्फ बिलाल पुत्र शफीक निवासी खान आलमपुरा थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर जो विधानसभा 04 सहारनपुर देहात से बसपा पार्टी के प्रत्याशी श्री अजब सिंह के प्रचार प्रसार के लिए स्टीकर पोस्टर ग्राम कैलाशपुर में सार्वजनिक स्थान , खम्बे व अलग अलग स्थानो पर लगाकर दिनांक 08.01.22 से प्रदेश मे लागु आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन कर आगामी निर्वाचन पर असमयक प्रभाव डालने एंव जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये धारा 144 द0प्र0सं0 का उल्लंघन करने का कार्य किया जा रहा है के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त—-
1- बसपा पार्टी प्रत्याशी अजब सिंह
2- राहुल प्रिन्टर्स उर्फ बिलाल पुत्र शफीक निवासी खान आलमपुरा थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर।
आपराधिक इतिहास—-
01.मु0अ0सं0 24/22 धारा 127क लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 व 188,171च भादवि।
अभियोग पंजीकृत कराने वाली टीम—-
01.व0उ0नि0 नवीन कुमार सैनी
02.का0 1259 विनीत तोमर
03.का0 994 अशोक कुमार