लक्ष्य से भटकती नजर आयी किशोरी दिवस
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह

सन्त कबीर नगर – पूर्वाचल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वाधान मे शाखा खलीलाबाद के सेन्ट थामस इण्टर कालेज नेदुला मे अंतरराष्ट्रीय किशोरी दिवस का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य किशोरियो को जण्डर समानता एवं बाल विवाह को रोकना तथा बारह वर्ष से चौबीस वर्ष की किशोरियो को जोड़कर उन्हे शिक्षा का महत्व व व्यावसायिक प्रशिक्षण के बारे मे बताया जाता है । लेकिन ऐसा देखने मे नही आया कार्यक्रम अपने मूल उद्देश्य से भटकते हुए ढाक के तीन पत्ते की तरह नजर आया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष डां शालिनी सिंह अपनी ख्यापित शैली का प्रयोग करते हुए एक तरफ कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से भटकाते हुए जहां किशोरियो को सशक्त कसौटी व सशक्त समाज की जानकारी न देते हुए सरकार द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन 1090 व डायल 100 के बारे मे बताते हुए किशोरियो एवं महिलाओ मे अपनी रक्षा के लिए क्या – क्या करना चाहिए उसकी जानकारिया दी गयी । इस अवसर पर पूर्वाचल ग्रामीण सेवा समिति के समाजिक कार्यकर्ता आर के वर्मा , पूनम वर्मा , जितेन्द्र मिश्र , सहित बघौली व खलीलाबाद ब्लाक के पन्द्रह गांवो से लायी गयी किशोरी व महिलाये उपस्थित रही ।