संतकबीरनगर
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अद्धसैनिक बलों के साथ किया गया पैदल गस्त

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश सिंह भदौरिया तथा थानाध्यक्ष बेलहरकला संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बलों व पुलिस बल के साथ बेलहरकला थाना क्षेत्रान्तर्गत संवेधनशील व अतिसंवेदनशील बूथों क्रमशःलोहरसन, बेलहर कला, बेलहर खुर्द, पिपरा प्रथम, कैथवलिया ,मोतीपुर ,बनेथू, साडा आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया गया तथा जनता को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया,महोदय द्वारा जनता के लोगों से वार्ता किया गया एवं निडर होकर अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया । फ्लैग मार्च से आम जनमानस में सुरक्षा एवं शांति पूर्ण महौल मे चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया ।