सहारनपुर

थाना नागल पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे रोड क़स्बा नागल में हुई हत्या की घटना के नामजद/प्रकाश में आये 02 हत्यारोपियों को मात्र कुछ ही घन्टो में किया गिरफ्तार
दिनांक 01.01.2022 को वादी श्री विकास कुमार पुत्र बोबी निवासी रेलवे रोड ग्राम मीरपुर मोहनपुर थाना नागल जनपद सहारनपुर द्वारा थाना नागल पर लिखित सूचना दी गई कि वादी की बहन कु0 दीपा उम्र 22 वर्ष की अभियुक्त 1-अनुज पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम भूरी बांस थाना नकुड जनपद सहारनपुर ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर तत्काल थाना नागल पर मु0अ0स0 01/2022 धारा 302/120 बी भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना नागल पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया।
जिसके क्रम में दिनांक 01-01-2022 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना नागल पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के अथक प्रयासों से उपरोक्त घटना में 02 अन्य अभियुक्त 1-विशाल पुत्र नीटू निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह सहारनपुर 2-शिवा पुत्र नामालूम निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह, सहारनपुर के नाम प्रकाश में आये, जिनमें से नामजद/प्रकाश में आये 02 हत्यारोपी 1-अनुज पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम भूरी बांस थाना नकुड जनपद सहारनपुर 2-विशाल पुत्र नीटू निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह सहारनपुर को ग्राम खजूरवाला रोड हनुमान मंदिर के पीछे से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई, जिनके कब्जे से 01 अदद आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नागल पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1-अनुज पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम भूरी बांस थाना नकुड जनपद सहारनपुर।
2-विशाल पुत्र नीटू निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरण:-
1-01 अदद आलाकत्ल (चाकू) ।
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त अनुज उपरोक्त ने बताया गया कि उक्त घटना के समय मेरे साथ विशाल व शिवा भी थे तथा बताया कि दीपा से रिश्तेदारी होने के नाते मेरी उससे काफी समय से मित्रता थी। जब मुझे पता चला कि माह मार्च में दीपा के परिजनो ने उसकी शादी बागपत में तय कर दी है, जिससे मुझे काफी गुस्सा आया, जिस कारण मैने अपने दोनो साथियो के साथ योजना बनाकर शिवा की बिना नम्बर की मो0 सा0 से नागल आकर दीपा की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी।
अपराधिक इतिहास मुख्य अभियुक्त अनुज उपरोक्त:-
1-मु0अ0स0 342/17 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम थाना नागल सहारनपुर।
2-मु0अ0स0 01/22 धारा 302/120बी भादवि थाना नागल जनपद सहारनपुर।
3-मु0अ0स0 02/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नागल सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम:-
1- बीनू चौधरी थानाध्यक्ष थाना नागल, सहारनपुर।
2-उ0नि0 इन्द्रजीत सिह थाना नागल, सहारनपुर।
3-उ0नि0 रामकिशन सिह थाना नागल, सहारनपुर।
4-उ0नि0 रोबिन राठी थाना नागल, सहारनपुर।
5-उ0नि0 जयबीर सिह स्वाट प्रभारी, सहारनपुर।
6-उ0नि0 अजब सिह सर्विलान्स प्रभारी, सहारनपुर।
7-है0का0 586 राजीव पंवार थाना नागल, सहारनपुर।
8-है0का0 521 सुनील राणा थाना नागल, सहारनपुर।
9-का0 1253 अनिरूद्ध खोखर थाना नागल, सहारनपुर।
10-का0 1644 विनीत तोमर सर्विलान्स, सहारनपुर।
11-है0का0 82 संजीव कुमार स्वाट टीम, सहारनपुर।
12-है0का0 05 अरूण राणा स्वाट टीम, सहारनपुर।
13-है0का0 447 अमरदीप स्वाट टीम, सहारनपुर।
14-का0 866 मोहित सर्विलान्स सेल, सहारनपुर।