सहारनपुर
थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 48 कट्टे अवैध डोडा पोस्त (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये) मय 399 कट्टे प्लास्टिक चाउमीन व अवैध असलहा /कारतूस बरामद

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14-12-21 को थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर भाऊपुर पुलिया के पास से अवैध नशा कारोबार गिरोह के 03 शातिर अपराधियो 1-बिलाल पुत्र इरशाद निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर 2-रोहित सैनी पुत्र पवन सैनी निवासी मुबारिकपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर 3-रजत पुत्र मामचन्द निवासी सुल्तानपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को 48 कट्टे अवैध डोडा पोस्त मय 399 कट्टे प्लास्टिक चाउमीन, एक अदद तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व 02 नाजायज चाकू सहित समय करीब 06.00 बजे गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है, जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों का एक अन्य साथी सोनू उर्फ परवेज पुत्र नामलूम निवासी ग्राम दुमझेडी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सबंध में थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 447/21 धारा 420/465/468/471 भादवि, मु0अ0सं0 448/21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 449/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, मु0अ0सं0 450/21 धारा 4/25 आयुध अधिनियम व मु0अ0सं0 451/21 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1-बिलाल पुत्र इरशाद निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर।
2-रोहित सैनी पुत्र पवन सैनी निवासी मुबारिकपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर।
3-रजत पुत्र मामचन्द निवासी सुल्तानपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।
नाम/पता फरार अभियुक्त:-
1-सोनू उर्फ परवेज पुत्र नामलूम निवासी ग्राम दुमझेडी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-48 कट्टे अवैध डोडा पोस्त, कुल वजन 1056 किलोग्राम। (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये)
2-399 कट्टे प्लास्टिक, चाउमीन।
3-एक गाडी कैन्टर जिस पर फर्जी प्लेट न0 HR45C1185 लगी है।
4-एक अदद तमन्चा 315 बोर मय दो कारतूस जिन्दा 315 बोर।
5-दो अदद नाजायज चाकू।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
2-व0उ0नि0 सूबे सिंह, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
3-उ0नि0 क्षितिज कुमार, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
4-उ0नि0 संजय कुमार शर्मा, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
5-है0का0 461 धर्म सिंह, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
6-है0का0 390 राजीव भारद्वाज, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
7-का0 1465 अभिषेक, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
8-का0 1315 कपिल कुमार, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
9-का0 650 दीपक मावी, थाना कुतुबशेर, स0पुर।
10-का0 2262 मानवेन्द्र, थाना कुतुबशेर, स0पुर।