सभी समाज के बेहतरी के लिए करना होगा समर्पित होकर काम – अब्दुल्लाह खान

नाशिक – रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान के निजी आवासीय कार्यालय पर मौलाना सलीम की मौजूदगी मे राय मशवरा का कार्यक्रम का आयोजन हुआ । आयोजन मे समाजसेवी एवं समाज के सभी वर्गो के नौ जवानो द्वारा बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया गया और अपने – अपने अनुभव शेयर करते हुए समाजहित और गरीब मजलूमो के मदद मे विचार व्यक्त किये गये । नेक कामो मे कोई विलम्ब न हो इसके लिए दौरान शरद ऋतु मे बढ़ते सर्द मौसम को देखते हुए गरीब लाचार एवं जरूरतमंद लोगो के लिए कम्बल वितरण पर सहमति बनी । वही आगामी 19 दिसम्बर को सिविल हास्पिटल मे फ्रूट व बिस्कुट तथा 26 दिसम्बर को मेडिकल कैम्प लगवाने का दिन निश्चित हुआ जिसमे नेत्र परीक्षण इत्यादि सहित अन्य बीमारियो का निःशुल्क जांच व दवा दिया जायेगा । मुख्य अतिथि रहे मौलाना सलीम ने कहा कि इन्सानो की फितरत मे मदद करना एक आदत होनी चाहिए , मदद एकता और भाईचारे का सन्देश देता है जो हर इन्सान के लिए फर्ज है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि नेक काम इंसानो के लिए बना है । हमे मानव समाज के साथ प्रकृति और उसकी अन्य रचनाओ की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए । सामार्थ्यानुसार हम सब से जितना भी नेक काम चाहे गरीबो , मजलूमो , जरूरतमंदो के लिए हो चाहे प्रकृति और उसकी अन्य रचनाओ के लिए हो सके उसे समर्पित भाव से करना चाहिए । हमारे हर कदम मे नियति नेक कामो की होनी चाहिए । एक दूसरे के सहयोग से हम केवल विकास की ओर अग्रसर ही नही होंगे बल्कि समाज को भी बेहतर माहौल दे सकेगे ।
इस अवसर पर समाजसेवियो सहित सभी वर्गो के नौजवान उपस्थित रहे ।