संतकबीरनगर
जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर स्कूल वाहनों का किया गया सघन चेकिंग



अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती राजेश मोदक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी / थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारी / हल्का प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के क्रम में वाहनों का सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी परमिट / पैसेन्जर ट्रान्सपोर्ट व्हीकिल / प्रत्येक स्कूल वाहनों के आगे व पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी अंकित होने की चेकिंग / क्षमता से अधिक छात्रों के बैठाने / प्राथमिक उपचार किट व पीने योग्य पानी की सुविधा / वाहन पर स्कूल का नाम / टेलीफोन नंबर चालक का नाम पता / मोबाइल नंबर व लाइसेंस नंबर तथा स्कूली वाहनों में परिवहन एवं विभाग पुलिस हेल्प लाइन नबर अंकित होने के संबन्ध में चेकिग की गयी । चेकिंग के दौरान जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 240 स्कूल वाहनों की चेकिंग करते हुए 54 वाहनों का चालान किया गया जिसका थाना वार चेकिंग व कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ।
क्रमसं0 थाना चेक किए गये स्कूल वाहन की संख्या चालान किए स्कूल वाहन की संख्या
1 कोतवाली खलीलाबाद 45 17
2 दुधारा 32 03
3 धनघटा 54 12
4 महुली 26 02
5 मेंहदावल 36 08
6 बखिरा 25 00
7 बेलहरकला 10 04
8 धर्मसिंहवा 12 08
9 कुल योग 240 54