जिलाधिकारी संतकबीरनगर व पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की गयी बैठक

संत कबीर नगर 10 दिसंबर 2021 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं भयमुक्त तथा सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नामित सेक्टर प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सेक्टर प्रभारी द्वारा उनके क्षेत्र में पड़ने वाले उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन के साथ साथ संवेदनशील / अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर, समस्त उपजिलाधिकारी के तथा नामित समस्त सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे ।
केके मिश्रा जर्नलिस्ट