संतुष्टो भार्यया भर्ता भर्त्रा भार्या तथैव च । यस्मिन्नेव कुले कल्याणम् तत्र वै ध्रुवम् ॥

सन्त कबीर नगर – हिन्दी समाचार पत्र के सम्पादक रमेश कुमार शर्मा / उपसंपादक विदुषी मीरा देवी के ज्येष्ठ सुपुत्र हिमांशु भट्ट का शुभ विवाह सृष्टि शर्मा सुपुत्री आनन्द कुमार शर्मा / विदुषी पूनम शर्मा के साथ संपन्न हुआ । पूर्व निर्धारित शुभ लगन मे कुल पुरोहित द्वारा वैदिक विधि विधान से मांगलिक उच्चारण के साथ विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । लग्न की महत्ता बताते हुए पुरोहित ने कहा कि इस लग्न मे विधि विधान से होने विवाह जन्म – जन्मान्तर तक प्रभावशाली रहता है दम्पति का जीवन सुख शान्ति समृद्धि के साथ व्यतीत होता है । तदुपरांत अभिमंत्रित जल से वर – वधु को सिंचित कर शुभाशीर्वाद दिया । इसी क्रम मे अपनी प्रिय सुपुत्री के लिए योग्य वर पाकर पिता आनन्द कुमार शर्मा व माता पूनम शर्मा कुल की मान मर्यादा रखते हुए पूजनीय सास – ससुर की आज्ञाकारी बहु बनकर अपने पति के साथ वैदिक विधि से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरो से विवाह बंधन मे बंधी सुपुत्री को सीख देकर वैवाहिक जीवन की मंगल कामना व आशीर्वाद दिया । ” ॐ सुकिंशुकं शल्मलिं विश्वरूपं हिरण्यवर्णम् सुवृतं सुचक्रम । आ रोह सूर्ये अमृतस्य लोकं स्योनं पत्ये वहतुं कृणुष्व ॥ प्रेतो मुन्चामि नामुत: सुबद्धाममु़तस्करम् । यथेयमिद्र मीढ्व: सुपुत्रा सुभगासति ॥ इसी क्रम मे वर के पिता रमेश कुमार शर्मा द्वारा वधु को मंगलकामना के साथ ” ॐ अघोरचक्षुरपतिघ्न्येधि शिवा पशुभ्य: सुमना: सुवर्चा: । वीरसूर्देवकामा स्योना शं नो भव द्विपदे शं चतुष्पदे ॥ सम्राज्ञी श्वशुरे भव सम्राज्ञी श्वश्र्वां भव । ननान्दरि सम्राज्ञी अधि देवृषु ॥शुभाशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर उपस्थित दोनो पक्ष के सगे संबन्धी हित मित्र वैवाहिक जीवन के श्रीगणेश का हार्दिक बधाई और आशीर्वाद दिया । अभिमंत्रित अच्छत से आशीर्वाद देते हुए बड़े पिता अवधेश शर्मा ने कहा कि बहु हमारे कुल के लिए शौभाग्यवती साबित हो उसके आने से कुल का मान मर्यादा बढ़े एवं सुखमय जीवन बीते ऐसी शुभ कामना और आशीर्वाद देता हूं । इसी क्रम मे उपस्थित माननीयो आदरणीयो स्नेहीजनो ने वैवाहिक जीवन के प्रारम्भ से सुखमय जीवन का शुभकामना करते हुए अपने इष्ट का स्मरण कर शुभाशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर जी एल वेदांती , कपिल देव यादव उर्फ उस्ताद , ओमकार नाथ यादव , महेश शर्मा , उमेश कुमार शर्मा , अनुप कुमार शर्मा , सुजीत शर्मा , अंकुर शर्मा , शुभम शर्मा , अभिषेक शर्मा , राज नारायण शर्मा , कृष्ण देव शर्मा , शोभनाथ शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव , वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा , राजेश प्रकाश मिश्रा , दुर्गेश कुमार मौर्या , श्याम सिंह , चन्द्र प्रकाश मौर्या , उमेश पाठक , प्राज्ञ दत्त सिंह , रत्नाकर त्रिपाठी आदि सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे ।