संत कबीर नगर 06 दिसम्बर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, रवीश चन्द्र ने बताया है कि जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत से अधिक हो, ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफीलिया आदि से ग्रसित हो उनकी दृष्टि व मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के पर का हिस्सा स्वस्थ हो, दिव्यांगजन स्वयं मोटराइज्ड ट्राईसायकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण चलाने में सक्षम हो तथा जिनकी वार्षिक आय 18000 से कम है, ऐसे दिव्यांगजन को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसायकिल दिया जा रहा है।
आनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल www.seavlambancard.gov.in से मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित वेबसाइट hwd.uphq.in पर आनलाइन आवेदन कर हार्डकापी विकास भवन स्थित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमरा नम्बर-26, संत कबीर नगर में दिनांक 20.12.2021 तक जमा करें।