संत कबीर नगर / सेमरियावां

तरक्की का राज देर और दूर तक सोच में है और गिरावट का राज तत्काल फैसला लेने में छुपा है जब भी विवेक से काम नहीं लिया जाएगा नुकसान होगा आज मुस्लिम कौम गिरावट और रुसवाई का शिकार है देखा जा रहा है कि 7000000 यहूदी आज 57 अरब मुल्कों पर हावी हैं इसकी खास वजह कुरान पाक में अल्लाह ताला ने फरमाया है कि मैं किसी की हालत उस वक्त तक नहीं बदलूंगा जब तक कोई खुद को बदलने की कोशिश ना करे ऐसी हालत में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने रवैया में अच्छाई पैदा करें और एकलाख का वो नमूना पेश करें कि जहां गैर हमारी कद्र करें और इस्लाम की तरफ रागिब हों वहीं इस्लाम का डंका भी दुनिया वालों के दिलों में गूंजें उक्त विचार तरक्कीआती ब्लॉक सेमरियावां के ग्राम कड़जा के अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज के डायरेक्टर और इस्लामिक विद्वान अब्दुल हकीम ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि अल्लाह ताला ने फरमाया है मेरी निशानियों पर विचार करो और सोचो। मगर हम इससे दूरी बना रहे हैं और इसका फायदा यहूद व नसारा समेत दूसरी गैर मुस्लिम कौमें उठा रही हैं क्योंकि हमारे लोग अल्लाह की निशानियां पर सोचते नहीं हैं बल्कि मस्लकी झगड़ों में उलझ रहे हैं उन्होंने कहा कि मजहबे इस्लाम अपने अखलाक और साफ-सुथरी पॉलिसियों की बुनियाद पर फैला है ना कि जोर जबरदस्ती से।
मिस्टर हकीम ने कहा कि मुसलमानों में उस वक्त तक अच्छाई नहीं आ सकती जब तक वह अपने अखलाक और किरदार में दुरुस्तगी नहीं लाएंगे यही काम बुजुर्गोने दीन भी किया करते थे इनके यहां बिना भेदभाव खिदमत को अंजाम दिया जाता था किसी से कोई दूरी नहीं रखते थे क्योंकि इनके यहां भेदभाव की कोई गुंजाइश ही नहीं थी आखिर में उन्होंने दीनी और असरी तालीम की जानिब लोगों से तवज्जो देने की अपील करते हुए कहा कि कौमों की तरक्की और गिरावट में तालीम का बड़ा अमल दखल है।