संतकबीरनगर
यातायात माह नवम्बर में एहसास डे केयर संस्था के छात्रों द्वारा आमजन को किया गया जागरुक




आज दिनांक 17.11.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अंशुमान मिश्र के पर्यवेक्षण में “यातायात माह वर्ष 2021” के दृष्टिगत यातायात नियमों के जागरूकता के क्रम में एहसास डे केयर संस्था के बच्चों द्वारा यातायात रैली का आयोजन किया गया । प्रभारी निरीक्षक यातायात बृजेश कुमार यादव द्वारा रैली को रवाना कर बच्चों के साथ साथ आमजन व आने जाने वाले यात्रियों को सड़क सुरक्षा, सड़क एव यातायात के निमयों के बारे जागरूक किया गया व उन्हें वाहन चलाते समय शीट बेल्ट पहनने, नशे के हालात में वाहन न चलाना, वाहन को अधिक गति से न चलाने, वाहनों पर स्वीकृत से अधिक सवारियां न बैठाने के साथ साथ वाहन को निर्धारित पार्किंग पर खड़ी करने हेतु जागरूक किया गया ।