संत कबीर नगर
थाना महुली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाइसेंसी 12 बोर दो नाली बंदूक, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद

दिनांक 16.11.2021 को मकान की रंजिश को लेकर वादी के पुत्र शशांक राय व वादी की पत्नी अनुराधा देवी खुद को प्रतिवादी द्वारा गाली दिए जाने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा अपने लाइसेंसी दो नाली बंदूक से जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया गया था जिस घटना की सूचना पर तत्काल थाना महुली पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 17.11.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाइसेंसी 12 बोर दो नाली बंदूक, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । *बरामदगी का विवरण-*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाइसेंसी 12 बोर दो नाली बंदूक, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –*
प्रभारी चौकी कालीजगदीशपुर उ0नि0 रमजान अली अंसारी, कां0 शरद राय ।
*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 86 / 21 धारा 376 / 147 / 323 / 504 / 506 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता सिकन्दर वर्मा पुत्र हरिराम वर्मा निवासी धर्मसिंहवा थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, वादिनी द्वारा शादी करने की बात कहने पर शादी से मुकर जाना तथा वादिनी के साथ मारपीट करते हुए उसे जानमाल की धमकी दिया गया था जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 14.11.2021 को थाना धर्मसिंहवा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 17.11.2021 को थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, का0 अनिल कुमार वर्मा, का0 महेन्द्र निषाद ।