संतकबीरनगर
“विश्व डायबटीज दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

आज दिनांक 14.11.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा पर्यवेक्षण में वामा सारथी , उ0प्र0 पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन, उ0प्र0 द्वारा पुलिस लाइन्स, ईकाईयों एवं पी0ए0सी0 वाहिनियों में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याणार्थ आज दिनांक 14.11.2021 को “विश्व मधुमेह दिवस” के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन साभागार, खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर में जिलाचिकित्सालय सन्तकबीरनगर के चिकित्सकों डॉ0 एस0आर0 कन्नौजिया, श्रीमती तवांगी मणि, श्री सतीश चन्द्र, कुलदीप पासवान, डॉ0 कुमार सिद्धार्थ की टीम द्वारा निःशुल्क जाँच, परामर्श एव जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की काउंसिलिंग की गयी व मधुमेह से बचाव हेतु जरुरी जानकारी प्रदान की गयी । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।