संत कबीर नगर / खलीलाबाद

आज खलीलाबाद बैंक चौराहे के निकट डाक बंगले के सामने लेडीस फैशन पर दुकानदार वसी अहमद की कपड़े की दुकान पर दो अज्ञात आज दोपहर समय 2:30 बजे के लगभग आए कपड़ा दिखा दीजिए कहे और वसी अहमद ने कपड़ा दिखाने की कोशिश की उचक्के काउंटर के अंदर रखा मोबाइल को लेकर रफूचक्कर हो गए उसी उपरांत दुकान के प्रोपराइटर वसी अहमद ने जब आवाज़ लगाने की कोशिश की तब तक मोबाइल ले कर उचक्के रफूचक्कर हो गए और दुकानदार छिनैती का शिकार हो गया। वैसे आए दिन कहीं ना कहीं खलीलाबाद के क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाएं सामने आती रही है कहीं बाहरी व्यक्ति की मोबाइल छीनी जा रही है तो मामला प्रकाश में नहीं आता है यदि स्थानीय किसी की मोबाइल छीना जा रहा है तो मामला प्रकाश में आता है। ऐसे में प्रशासन के ऊपर लोगों का विश्वास कम होता जा रहा कि छिनैती करने वालों के ऊपर क्यों प्रशासन कठोर कार्रवाई नहीं करता है।