

संत कबीर नगर 12 नवंबर 2021 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता रैली को हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड मतदाता जागरूकता अभियान एवं 13 नवम्बर 2021 को मतदान बूथ पर जाकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए तथा मतदान की महत्ता को लोगों को बताने हेतु इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त अभिषेक कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता इंद्रेश धर दुबे, डॉ आर के सिंह , ज्ञान प्रकाश राय अश्विनी श्रीवास्तव एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। रैली हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से होकर मेहदावल चौक तक नारे लगाते हुए, मम्मी पापा भूल न जाना वोट देने जरूर जाना, करें मतदान फिर जलपान, मतदाता बने देश का भाग्य विधाता बने जैसे नारों को लगाते हुए मेंहदावल चौराहे से वापस आकर बैंक चौराहा तक लोगों को जागरूक किया। रैली में दल नायक सुशांत यादव, राजवीर सिंह, रत्नेश प्रताप सिंह अभिषेक सिंह, मंगल पांडे, राहुल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों स्काउट में लोगों को जागरूक किया। । रिपोर्ट:- केके मिश्रा