कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करती आई है,
भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी


संतकबीर नगर 12 नवंबर 2021 युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंक कर जताया गया विरोध, बताते चलें कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की ओर से हिंदुत्व पर विवादित टिप्पणी करने से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को बैंक चौराहा खलीलाबाद में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी व कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंक विरोध जताया। युवाभाजपा नेता वैभव व भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं इकठ्ठा होकर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान भाजपा नेता श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की है जो घृणीत कार्य है। ऐसे नेताओं को समाज से बहिष्कृत करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति करने वाले लोग इसी तरह की गलत बयानबाजी करते हुए सत्ता के दहलीज तक पहुंच कर उस पर अपना कब्जा जमाए रहते हैंऐसे ही लोग हैं जो अत्यंत निंदनीय है।उन्होने ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुन रही है।कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के इशारे पर बार बार हिंदुओं को अपमानित करने वाले बयान दे रहे है।श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले 55 बर्षो में कांग्रेस व उनके समर्थन वाली सरकारो ने देश का सांप्रदायिक बटवारा किया।कांग्रेस की नफरत भरी राजनीति को जनता बार बार नकार रही है ।लेकित पार्टी लगातार ध्रुवीकरण की कोशिशों में जुटी है ।।यह भारत की धर्म निरपेक्षता का अपमान है जिसे किसी किमत पर बरदास्त नही किया जायगा।सलमान खुर्शीद भारत छोड़ कर पाकिस्तान चले जाओं अन्यथा भारत के हिन्दु खदेड़ने का कार्य करेगें। इस दौरान नगर अध्यक्ष सविंन्दर सिंह उर्फ जज्जी,पूर्व मंण्डल अध्यक्ष संजय गुप्ता,दुर्गेश सिंह आनन्द गुप्ता,अंकुर पाल,चन्दन चतुर्वेदी,सूरज राजभर जिलाध्यक्ष राजभर समाज वशिष्ठ मौर्य,सिन्टू मिश्रा नीरज राव सहित सैकङों कि संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट:- केके मिश्रा