

सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) मुख्यालय स्थित भावी सपा प्रत्याशी पवन छापड़िया चुनाव कार्यालय मे आयोजित जनाधार कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के भावी प्रबल उम्मीदवार पवन छापड़िया ने कहा कि हर प्रकार देश – प्रदेश मे अराजकता का माहौल है यह सरकार पूरी तरह से विफल है वैश्विक महामारी कोविड19 के प्रकोप से दवा के अभाव मे आक्सीजन के अभाव मे घर पीछे एक परिवार ने जान गंवाई है । यह सरकार लड़ाई – झगड़े बढ़ाने का काम कर रही है । समाजवादी सरकार मे किये गये विकास कार्यो का श्रेय लेने का काम किया है गोरखपुर मे बना एम्स का , एक्सप्रेसवे का श्रेय लेने का काम किया है यही नही महिलाओ को मिलने वाला समाजवादी पेंशन बन्द कर दिया । उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो जनपद मुख्यालय को बस डिपो देना पहली प्राथमिकता होगी । मै विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगो के मान सम्मान मे कोई कमी आने नही पायेगी । बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस बीजेपी सरकार की एक ही उपलब्धि है उद्योगपतियो को बढ़ावा देना और गरीबो को मिटाना । इसी क्रम मे लखनऊ से आये पार्टी कार्यकर्ता संदीप यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर जनपद की सभी सड़के गड्डा मुक्त होगी । वही ( किसान यूनियन ) रणजीत सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन हर वर्ग की महिलाओ को प्रति माह 1500 रुपया दिया जायेगा । सम्पूर्ण कर्ज माफ होगा , के सी सी बकाया माफ होगा , बिजली बिल आधे से भी कम होगा । इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित जनमानस ने पूर्ण समर्थन देने का वादा किया । कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह ने किया ।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव , गजपति सिंह , भालेंद्र भारती , सुधाकर पाण्डेय , संजय श्रीवास्तव , पंकज कुमार गौतम , सोनू चौरसिया , अजय सिंह , वृजनन्दन यादव , महानंद पाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । रिपोर्ट:- के के मिश्रा