सहारनपुर



थाना मंडी पुलिस द्वारा 03 शातिर स्मैक तस्करों को बाद पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार कर कब्जे से 1150 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रिटेल कीमत 1.25 करोड़ रुपये), 58,500/-रुपये नगद, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक कांटे, अवैध तमन्चे 315 बोर, जिन्दा/खोखा कारतूस व गाडी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता:-
1-शिवम खुराना पुत्र स्वर्गीय मदनलाल निवासी विजयनगर अंबाला रोड नियर गद्दा मिल कॉलोनी लक्ष्मी नारायण मंदिर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
2-अमर राणा पुत्र मुकेश राणा निवासी शारदा नगर खलासी लाइन नियर केएलजी स्कूल थाना सदर जनपद सहारनपुर स्थाई पता ग्राम सलावा बड़ा मंदिर बडसू रोड थाना सरधना जनपद मेरठ।
3-शुभम शेट्टी पुत्र बलदेव राज शेट्टी निवासी 1/182 पटेल नगर चक्की वाली गली थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-1150 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में रिटेल कीमत 1.25 करोड़ रुपये)।
2-58,500/-रुपये नगद।
3-13 मोबाइल फोन।
4-02 इलेक्ट्रानिक कांटे।
5-03 अवैध तमन्चे 315 बोर व 07 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।
6-01 कार TATA ZEST