• जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी का 08 नवम्बर को किया जायेगा सुभारम्भ
संत कबीर नगर 06 नवम्बर। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओडीओपी, सहित ‘‘सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास‘’, ‘‘ इरादे नेक-काम अनेक’’, ‘‘सोंच इमानदार-काम दमदार’’ विषयक प्रदर्शनी जूनियर हाईस्कूल, खलीलाबाद के मैदान में दिनांक 08.11.2021 से 10.11.2021 तक जनपद में स्थापित करायी जायेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 08.11.2021 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा अपरान्ह 01.00 बजे किया जायेगा।
जन सामान्य द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती हैं,। केके मिश्रा