संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


बघौली ब्लाक के अंतर्गत मौजा सिसवा पठान के मुन्ना पठान की शादी में दूल्हा दुल्हन को दुवायें आशीर्वाद देने पहुंचे सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे।
सदर विधायक क्षेत्र की जनता के सुख दुख खुशी गम में हमेशा पहुंचते रहते हैं और कंधे से कंधा मिला कर उनके साथ खड़े रहते हैं।
ज्ञात हो कि मुन्ना पठान एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लोगों के दुख दर्द खुशी गम में हमेशा उनकी मदद करने के लिए भरसक प्रयासरत रहते हैं।
सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे के साथ देवरिया लाल के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लाक सेमरियावां साजिद खान, इसरार अहमद प्रधान प्रतिनिधि पिपरा हसनपुर, रमज़ान प्रधान ग्राम पंचायत थुर्ंडा, प्रदीप गुप्ता, गजेन्द्र पांडेय, अवधेश सिंह, अजय पांडेय सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।