
रिपोर्ट :- जी एल वेदांती
अयोध्या (फैजाबाद ) – अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मृतक मंजीत यादव के परिवार को सांत्वना दिया । तदुपरांत शीघ्रातिशीघ्र हत्यारो के गिरफ्तारी का मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ।
बताते चले कि नगर कोतवाली देवकाली चौकी इलाके मे विगत दिनो दुर्गा पूजा पंडाल मे जाकर कुछ आपराधिक तत्वो द्वारा मंजीत यादव की हत्या कर दी गयी थी ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल मुनि यादव , राष्ट्रीय सचिव लालचंद यादव , प्रदेश महासचिव डॉ राजेश यादव , प्रदेश महासचिव अर्जुन सिंह यादव सहित गोरखपुर , कुशीनगर , बस्ती , अयोध्या , सन्त कबीर नगर , सुल्तानपुर , अमेठी , रायबरेली आदि के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे ।