बाराबंकी
आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक को थाना देवा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

दिनांक 30.08.19 को वादिनी श्रीमती झुकाना देवी पत्नी शेर बहादुर निवासी बिहार नगर मजरे सिपहिया थाना देवा जनपद बाराबंकी द्वारा थाना देवा पर सूचना दिया कि उनका पुत्र जितेश कुमार उम्र 10 वर्ष जो कक्षा 5 में पढ़ता है दिनांक 30.08.19 को स्कूल गया, किंतु घर वापस नहीं आया। उक्त के सम्बन्ध में थाना देवा पर मुकदमा अपराध संख्या 354/19 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेश-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर तत्काल गुमशुदा जितेश कुमार की बरामदगी हेतु दो टीमें गठित की गई । जिनमें से एक टीम द्वारा रात्रि में ही बाराबंकी के बस स्टॉप रेलवे स्टेशन तथा अन्य संभावित स्थान पर तलाश की गई तथा दूसरी टीम द्वारा लखनऊ रोड पर तथा कस्बा देवा के आस-पास तलाश किया गया।
दिनांक 31.08.2019 को उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हे0का0 नवीन कुमार सिंह, का0 रजनीश यादव द्वारा सिपहिया मोड़ के पास उक्त बच्चे को टेंपो स्टैंड के पास सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे द्वारा किसी भी प्रकार की अपने साथ किसी अनहोनी तथा किसी के द्वारा दुर्व्यवहार आदि ना किया जाना भी बताया गया। बाराबंकी पुलिस के इस कार्य की गुमशुदा के परिजनों एवं क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।