संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


ईद मीलादुन्नबी मुबारक मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर अंसार टोला खलीलाबाद में सीरतुन्नबी कमेटी की जानिब से एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता कामरेड रुसतम खान तथा संचालन मास्टर रिफातुल्लाह अंसारी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड रुसतम खान ने कहा कि पहले की तरह इस वर्ष भी ईद मीलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी शान व शौकत के साथ निकाला जायेगा।
श्री खान ने आगे कहा कि कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए जुलूस शाम 07 बजे अंसार टोला से निकल कर आजाद चौक मुखलिसपुर चौराहा गोला बाजार होते हुए बैंक चौराहा तक जा कर वापस हो जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अली जान, मास्टर अंसार अहमद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद जुनैद अंसारी, वारिस अली, करम हुसैन, अशफाक खान, निजाम अंसारी, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद सुल्तान एवं अन्य लोग उपस्थिति रहे।