संतकबीरनगर
चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 03 घटनाओं का सफल अनावरण

मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1- सन्नी देवल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 2- धीरज पुत्र इन्दल कुमार निवासीगण भेड़ापाकड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को चोरी की मोटर साइकिल (HERO HF DELUX रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 58 आर 0664) के साथ अशरफपुर चौराहा से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर सन्नी देवल के घर पर बने टीन सेड में रखी 02 अदद अन्य मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया उक्त तीनों मोटरसाइकिलों की बरामदगी के उपरान्त थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 505 / 2021 धारा 411 / 413 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है ।
उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर 1- मोटर साइकिल हीरो HF Deluxe रंग काला जिस पर रजिशट्रेशन ( UP 58 R 0664) के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 676 / 21 धारा 379 भादवि, 2 – मोटर साइकिल हीरो HF Deluxe रंग लाल व काला जिस पर रजिशट्रेशन ( UP 58 U 6484) के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद मु0अ0सं0 507 / 21 धारा 379 भादवि, 3 – मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना रंग काला व नीला जिस पर रजिशट्रेशन UP58 U 9030 के संबन्ध में थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 179 / 2021 धारा 379 भादवि, का सफल अनावरण हुआ है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬–
1- सन्नी देवल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी भेड़ापाकड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
2- धीरज कुमार पुत्र इन्दल कुमार निवासीगण भेड़ापाकड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण –
1- हीरो HF Deluxe बरंग काला जिस पर रजिशट्रेशन ( UP 58 R 0664) अंकित है ।
2- हीरो HF Deluxe बरंग लाल व काला जिस पर रजिशट्रेशन ( UP 58 U 6484) अंकित है.
3- बजाज प्लेटिना बरंग काला व नीला जिस पर रजिशट्रेशन UP58 U 9030 अंकित है ।
विवरण–
कड़ाई से पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि पर बताये कि साहब हम दोनो दोस्त है तथा अपने भौतिक एवं दुनियावी लाभ के लिये जनपद व सीमावर्ती जनपदों के विभिन्न स्थानों से मौका देखकर वाहनों को चुराकर एकत्र करते हैं एवं सही ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेचकर मिली हुयी कीमत को आपस में आधा-आधा बाँट लेते हैं और इन्ही पैसों से अपने अपने परिवार का भरण पोषण करते है । आगे पूछ ताछ में बताये कि दिनांक 16.05.2021 को समय माता मंदिर निकट मधुकुंज खलीलाबाद से हीरो HF Deluxe बरंग लाल व काला जिस पर रजिशट्रेशन ( UP 58 U 6484) तथा दिनांक 06.06.2021 को मैनसिर तिराहा महुली से बजाज प्लेटिना बरंग काला व नीला जिस पर रजिशट्रेशन UP58 U 9030 को हम दोनों ने चुराया था जिसे सन्नी देवल के घर बने टीन सेड में रख दिया था जिन्हें अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया । हम दोनो आज दिनांक 12.10.2021 को समय माता मंदिर खलीलाबाद से चोरी किये गये मोटर साइकिल हीरो HF Deluxe बरंग काला जिस पर रजिशट्रेशन ( UP 58 R 0664) को अम्बेडकरनगर बेचने ले जा रहे थे कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिये गये ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
व0उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह, उ0नि0 लालविहारी निषाद प्रभारी चौकी जगदीशपुर, उ0नि0 राजाराम यादव, हे0कां0 विनोद कुमार यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 संजीत कुशवाहा, कां0 गुड्डू ।