अनियमितता की जांच शिकायत मे ग्राम सचिव की जांच आख्या गलत और भ्रामक है – शिकायतकर्ता रामलौट राही

सन्त कबीर नगर (खलीलाबाद ) रिपोर्ट जीएल वेदांती:- विकास खण्ड खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगठान मे हुई सामुदायिक भवन के मरम्मत के नाम पर आहरित धनराशि की शिकायत को ग्राम सचिव आनन्द कुमार ने आईना दिखा दिया है । शिकायतकर्ता रामलौट राही द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के जांच रिपोर्ट मे गलत और भ्रामक जांच आख्या प्रस्तुत किया जा रहा है । जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र मे शिकायतकर्ता रामलौट राही ने लिखा है कि सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य के नाम पर 18-3- 2017 मे 34850 ( चौतीस हजार आठ सौ पचास ) रुपया एवं अगस्त 2019 मे 175000 (एक लाख पचहत्तर हजार ) रुपया बिना मरम्मत कार्य कराये सरकारी धन आहरित कर लिया गया था । जिसकी लगातार जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री आनलाइन तक शिकायते की गयी , लेकिन कभी उसकी जांच नही की गयी । ऊपर से पुनः मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है जिससे पूर्व मे की गयी अनियमितता का सबूत मिट जायेगा । वही उसने यह भी लिखा है कि मुख्यमंत्री आनलाइन शिकायत की जांच आख्या गलत प्रस्तुत किया जा रहा है । सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य को लेकर कभी कोई विवाद किसी से नही रहा है़ वहां से किसी से विवाद का कोई औचित्य नही है़ मनगढ़ंत रूप से ग्राम सचिव द्वारा बताया जा रहा है । वही उसने लिखा है कि जांच आख्या की रिपोर्ट गलत और भ्रामक है । जिसका सबूत मरम्मत के नाम पर आहरित की गयी धनराशि की रिकार्ड कापी है । निवेदन के तौर पर शिकायतकर्ता ने लिखा है़ कि उक्त प्रकरण का मजिस्ट्रेटी जांच करवाकर गलत और भ्रामक जांच रिपोर्ट देने वाले के खिलाफ विधिक कार्यवाई किया जाय ।