जिला कारागार में प्राधिकरण के सचिव द्वारा किया गया शिविर का आयोजन

संत कबीर नगर 05 अक्टूबर । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा लक्ष्मीकान्त शुक्ला जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कुशल नेतृत्व में हरिकेश कुमार सचिव/न्यायिक अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा जिला कारागार बस्ती/संत कबीर नगर का निरीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को आजादी के अमृत महोत्सव के अनुक्रम में किया गया। शिक्षक दिवस पर आयोजित इस शिविर में जिला कारागार के बन्दियों को शिक्षा का अधिकारी एवं हमारे समाज में शिक्षकों के महत्व के बारे में बताया गया। प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि सदियों से हमारे समाज में गुरू अर्थात शिक्षक को महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। उन्होने गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः का यर्थात समझाते हुए बताया कि गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु हि साक्षात् परब्रह्म है, उन सद्गुरु को प्रणाम करता हूँ। उक्त के अतिरिक्त न्यायिक अधिकारी द्वारा जिला कारागार के बन्दियों को उनके स्वास्थ, चिकित्सा खान-पान के बारे में जायजा लिया गया। निरीक्षण में जिला कारागार के अधीक्षक एवं पीएलवी भी मौजूद रहे।