संत कबीर नगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी


जलजमाव से संबंधित यह मामला खलीलाबाद नगर पालिका के अंतर्गत मेहदावल रोड निकट बायपास चौराहा का है।
जहां कल से हो रही बरसात के कारण दोनों तरफ की सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से यहां के बाशिंदों को पानी में रहने पर मजबूर कर रही है नगरपालिका।
जहां पूरे शहर में नाला सफाई अभियान चल रहा है वही खलीलाबाद की मेन सड़क मेहदावल बाईपास चौराहा के नजदीक पूरी तरह पानी में डूबी हुई है।
जहां राहगीरों को चलने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
वहीं वहां के बाशिंदों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
जल निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा भेजी गई जेसीबी से सड़क को खोद दिया गया है जो जल निकासी के लिए पर्याप्त नहीं है।
बल्कि राहगीरों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
यदि समय रहते नालों की सफाई की गई होती तो आज जलजमाव की यह भायावह स्थित ना होती।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष परवेज ने कहीं
श्री परवेज ने आगे कहा कि जलजमाव से स्तिथि तो पूरे शहर की खराब है।
मगर उक्त जगह पर जलजमाव के कारण कुछ ज्यादा ही खराब है।
दुकानदारों सहित यहां के रहने वाले लोगों को घरों से निकलना दुर्लभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि बार बार कहने पर भी और जिलाधिकारी आदेश के बावजूद नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने जलनिकासी की समस्या से शहर वासियों को निजात नहीं दिला पाई।