
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय महागठबंधन की एकजुटता संदेश यात्रा 5 दिवसीय 26 सितम्बर मुरादाबाद से शुरू हुई है जो हसनपुर, धनौरा, गजरौला, अमरोहा, जोया, भोजपुर, काठ, नगीना, बिजनौर, खतौली, जानसठ,मुजफ्फरनगर, देवबंद, सहारनपुर, शामली, बड़ौत, सरधना, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, दादरी, सिकन्दराराऊ, बुलन्दशहर और खुर्जा होते हुए अलीगढ़ पहुँची । जिसमे राज कुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, मोहम्मद सुलेमान इण्डियन नेशनल लीग, साहब सिंह धनकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, मेजर अमर सिंह चौहान राष्ट्रीय जनवादी पार्टी, चन्द्र भान सिंह पटेल समदर्शी समाज पार्टी, धनश्याम कोरी स्वतंत्र जनता राज पार्टी, ईश्वर दयाल सिंह सेठ भारतीय सबका दल, विजय कसाना भारतीय वीर दल,सुनील कुशवाहा प्रगतिशील समाज पार्टी, विजय सिंह रिस्तल, सुबेदार रमेश पिछड़ा समाज पार्टी, ओमपाल कश्यप सर्वजन लोकशक्ति पार्टी, सादाब खान अपनी जनता पार्टी, महेंद्र यादव किसान सेना, मोहम्मद अली प्रदेश महासचिव इण्डियन नेशनल लीग, फहीम सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष इण्डियन नेशनल लीग आदि लोग शामिल हुए। जगह-जगह पर अलग अलग पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से स्वागत किया और जगह जगह फल, समोसा, मिठाई और पानी की बोतले दी । इस मौके पर सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि 2022 मे भारतीय महागठबंधन की सरकार उत्तर प्रदेश मे बनायेंगे जिसके दारा समाज के सभी वर्गो को उनकी आबादी के अनुपात मे शाशन सत्ता मे भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी ।